Tuesday, October 20th, 2026

केंद्र ने नारायण राणे को दी CISF की सुरक्षा

मुंबई
महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) द्वारा नारायण राणे की सुरक्षा हटाए जाने के बाद केंद्र की (Modi Government) मोदी सरकार ने राणे को वाई दर्जे(Y) सुरक्षा मुहैया करवाई है। अब नारायण राणे को सीआईएसएफ (CISF) की सुरक्षा का घेरा मिलेगा। कुछ दिनों पहले राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) की सुरक्षा में कटौती करते हुए बीजेपी के कई नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया था। जिसके बाद राज्य सरकार पर बीजेपी नेताओं ने तीखे हमले भी किए थे।

पहले आई प्लस की सुरक्षा था राणे को
राज्य सरकार की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और सांसद नारायण राणे को पहले वाई प्लस दर्जे की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि कुछ दिनों पहले ने सरकार सुरक्षा रद्द कर दी थी। सरकार के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार निर्णय नारायण राणे को सुरक्षा मुहैया करवा दी है। नारायण राणे के सुरक्षा काफिले में अब 11 सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे।

 

#नारायण राणे

Source : Agency

पाठको की राय